
प्रैस विज्ञप्ति पालमपुर –
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, शान्ता कुमार ने कहा कि वे 12 सितम्बर को अपने जीवन के 86 वर्ष पूरे करके 87वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। कई वर्षो से इस दिन सैकड़ों सम्बन्धी, मित्र और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर आते है। एक उत्सव ही हो जाता है। परन्तु इस बार कोरोना के कारण परिस्थिति दिन प्रति दिन चिन्ताजनक और भयांनक होती जा रही है। प्रतिदिन रोगियों की संख्या बढ़ रही हैं और मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। पूरी दुनिया लाचार होकर आंसू बहा रही हंै।
उन्होंने कहा है कि ऐसी परिस्थिति में उन्होंने यह निर्णय किया है कि इस बार सदा की तरह वह अपना जन्म दिन नही मनायेंगे। उन्होंने सबसे आग्रह किया है कि कोई भी सम्बन्धी, मित्र और कार्यकर्ता उस दिन उनके घर पर बिलकुल, बिलकुल न आयें। इस विवष्ता के लिए उन्होंने क्षमा मांगी है। आप विष्वास रखें जब आप अपने घर से उन्हें याद करेंगे तो वह तन से नही परन्तु मन से आपको मिल लेंगे।
शान्ता कुमार ने कहा कि जीवन के इस मोड़ पर आपसे बहुत कुछ कहना चाहते है। शीघ्र ही एक लेख के द्वारा कहेंगे।